Largest State of India – भारत के 15 सबसे बड़े राज्य

भारत दुनिया में क्षेत्रफल के हिसाब से सातवाँ सबसे बड़ा देश है और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। भौगोलिक क्षेत्र द्वारा भारत के 29 राज्य और 7 (9) केंद्र शासित प्रदेशो मे से शीर्ष के 15 सबसे बड़े राज्य. आईए जानते है भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार:

राजस्थान – 342,239 किमी2

राजस्थान भारत देश का सबसे बड़ा राज्य है क्षेत्रफल की दृष्टि से, जो देश के पश्चिमी भाग में स्थित है। राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं में अरावली पहाड़, थार रेगिस्तान या मरुस्तंल, बड़े बड़े किले और सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ खंडहर शामिल हैं!

मध्य प्रदेश – 308,245 किमी2

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल भारत मे दूसरा सबसे है और यह राज्य खनिज संसाधनों में बहुत ही समृद्ध है, तथा 2018 के गणना के हिसाब से मध्य प्रदेश राज्य मे बाघो की सबसे ज़यादा तादाद पाई जाती है!

महाराष्ट्र – 307,713 किमी2

महाराष्ट्र क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी है। यह देश का सबसे अधिक विकसित राज्य है और जीडीपी द्वारा भी सबसे धनी है।

उत्तर प्रदेश – 240,928 किमी2

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और अर्थव्यवस्था के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा भारतीय राज्य है। इस राज्य में प्राकृतिक संसाधनों और विविध वनस्पतियों और जीवों की बहुतायत है।

गुजरात – 196,024 किमी2

काठियावाड़ प्रायद्वीप पर स्थित गुजरात राज्य का क्षेत्रफल 196,024 किमी 2 और यह राज्य भारत मे नही अपितु पूरे एशिया मे एक प्रेरित करने वाला राज्य है, यहा गिर राष्ट्रीय उद्यान स्थित जॅहा दुनिया के आख़िरी बचे हुए एशियाई शेर पाए जाते है!

कर्नाटक – 191,791 किमी2

भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में कर्नाटक राज्य भौगोलिक की दृष्टि से सातवाँ सबसे बड़ा भारतीय राज्य है और यहाँ वनस्पतियों और जीवों की प्रचुर विविधता है।

आंध्र प्रदेश – 162,968 किमी2

बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित आंध्र प्रदेश, तटीय आंध्र और रायलसीमा के दो क्षेत्रों से बना है। गुजरात के बाद भारत में राज्य की दूसरी सबसे लंबी तटीय रेखा आंध्र प्रदेश की है।

ओडिशा – 155,707 किमी2

ओडिशा राज्य में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है और एक बड़ी तटरेखा है जो विदेशी निवेशकों के लिए भारत में सबसे पसंदीदा स्थान है यह राज्य महानदी से भरपूर है और दुनिया से सबसे लोकप्रिय मंदिरो का घर है!

छत्तीसगढ़ – 135,191 किमी2

धान का कटोरा कहे जाने वाले राज्य छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 10 वां सबसे बड़ा राज्य है और देश के लिए बिजली और इस्पात का अच्छा स्रोत है।

तमिलनाडु – 130,058 किमी2

भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से तमिलनाडु भारत का ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है और भारत के शीर्ष सात विकसित राज्यों में से एक है। यह राज्य कई प्राकृतिक संसाधनों और बहु ​​धार्मिक तीर्थ स्थलों का घर है जैसे की मदुरै मंदिर, पन्च भूतम शिव मंदिर!

तेलंगाना – 112,077 किमी2

तेलंगाना भारत का सबसे युवा राज्य है और इसका क्षेत्रफल 112,077 वर्ग किलोमीटर है। 2 जून 2014 को गठित यह राज्य, आंध्र प्रदेश से अलग हुआ है और अभी एक अत्यंत तेज़ी से उभरता हुआ राज्य है!

बिहार – 94,163 किमी2

बिहार राज्य भारत का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला राज्य है, यह गंगा नदी के तट पर स्थित है और यहा दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला जिसे सोनपुर का मेला कहते है लगता है!

पश्चिम बंगाल – 88,752 किमी2

पश्चिम बंगाल भारत का सबसे अधिक आबादी और घनत्व वाला राज्य है इस राज्य की राजधानी, कलकत्ता है और विश्व का सबसे आकर्षक हावड़ा पुल भी यही है!

अरुणाचल प्रदेश – 83,743 किमी2

अरुणाचल प्रदेश भारत के 7 उत्तर पूर्वी राज्यों में सबसे बड़ा है, जॅहा असम और नागालैंड राज्यों की सीमाएँ है। यहा बड़ी संख्या में औषधीय पौधों, तितलियों की प्रजाति पाई जाती है और यह राज्य हिमालयी पक्षियों का समर्थन करता है।

झारखण्ड – 79.714 किमी2

झारखण्ड राज्य बिहार से अलग हुआ है और इस प्रदेश मे तीन सबसे बड़े औद्योगिक नगरी ओर शहर धनबाद, बोकारो एवं जमशेदपुर शामिल है!

नोट: जम्मू और कश्मीर – 222,236 किमी2

जम्मू और कश्मीर भारतिया हिमालय के पहाड़ों में स्थित है और इसकी दो राजधानी हैं, गर्मियों में श्रीनगर और जम्मू सर्दियों की राजधानी है। अभी अभी राज्य सभा मे पारित बिल के अनुसार, इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशो का दर्जा मिला है, एक जम्मू और कश्मीर और दूसरा लद्दाख!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




You May Also Like