Jai Ganesh Deva Lyrics

भगवान श्री गणेश की पूजा सर्वप्रथम की जाती है और गणेश चतुर्थी का त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में बड़े ज़ोर शोर से मनाया जाता है, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा आरती भगवान श्री गणपति को सर्मपित है!

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा !!

एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी। माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया, बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा! माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। 

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा! माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। 

Lord_Ganesha_Aarti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




You May Also Like