Indian Mangoes- 15 लोकप्रिय भारतीय आम की किस्में

हमारे भारत मे कई तरह के आम की किस्मे उगाई जाती है फलों के राजा आम की विभिन्न प्रजातियां है जैसे- अलफान्सो, बादामी, दशहरी, लंगरा, चौसा आदि और हर किसी का अपना एक पसंदीदा आम होता है, आइए जानते है भारत के सबसे लोकप्रिय भारतीय आम की किस्में!

हापुस

Alphonso-Mango

अलफांसो या हापुस आम अपनी मिठास, समृद्धि, और स्वाद के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाना जाता है। केसरिया रंग के अल्फांसो आम भारत में आम की सबसे महंगी किस्में हैं, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, देवगढ़ और रायगढ़ जिलों में उगाई जाती हैं।

दशहरी

Dussehri_mango

दशहरी, आम तौर पर भारत के उत्तरी भागों में उगाए जाने वाले स्वादिष्ट आम , देश और दुनिया में अपने रसीले स्वाद के लिए मशहूर दशहरी आम मुख्यतः राजधानी लखनऊ व आस पास के गाँवो जैसे नन्दी फिरोजपुर , काकोरीइलाके आदि में पैदा होता है।

लंगड़ा

Banarasi-Langra

लंगड़ा आम सारे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है, और ख़ासकर बनारस का लंगड़ा आम जिसे चखने के लिए लोग किसी भी कीमत पर इसे खरादी सकते है और जिसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है!

चौसा

चौसा आम भारत में पाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय आम की क़िस्मो में से एक है, जो अद्वितीय स्वाद और समृद्धि के साथ हरे-पीले रंग में उपलब्ध होता है, यह भी आमतौर पर गर्मी मौसम के अंत और बारिश के प्रारंभ में उपलब्ध होता है।

केसर

Gir Kesar

यह आम अपने स्वाद व केसर जैसी खुशबू के लिए जाना जाता है, गिर अभयारण्य के आसपास के इलाक़ो जैसे जूनागढ़ और अमरेली जिलों में गिर्नार पर्वत के तलहटी में केसर आम उगाया जाता है और इसे भौगोलिक संकेत भी प्राप्त है!

बादामी

Badami_Mango

बादामी आम अपनी प्राकृतिक ताजगी के लिए जाना जाता है और आम के गूदे और रस के लिए उपयोग किया जाता है, इसे ‘कर्नाटक का अलफान्सो’ भी कहा जाता है!

तोतापरी

Totapari_Mango

तोतापरी आम को इसका नाम तोते जैसे रंग और आकार के कारण दिया गया है, यह आम सलाद, अचार व काट के खाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, यह मुख्य रूप से आंध्रप्रदेश का है।

हिमसागर

हिमसागर आम मुख्यत: बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र में होता है और एक मध्यम आकार का पीला से हरे रंग का आम है, जो मई से जून तक बाजार में उपलब्ध होता है बहुत की कम समय के लिए!

बंगनपल्ली

Banganapalle_Mango

बंगनपल्ली आम, या सफ़ेदा और बेनीशान आम का उत्पादन कुर्नूल जिले में किया गया और इसे आंध्र प्रदेश के भौगोलिक संकेत के रूप में भी पंजीकृत किया, यह पीले रंग का आम होता है।

नीलम

नीलम आम, आम का एक और सबसे लोकप्रिय विकल्प है, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के आसपास भारत के कई क्षेत्रों में होता है!

पायरी

Pairi-Mango

पायरी आम सीजन के प्रारंभ में ही भारतीय बाजार में आते हैं और बेहद रसीले और स्वाद के साथ रत्नागिरी आलफॉन्सो माँगो का एक विकल्प है।

मल्लिका

मल्लिका आम, नीलम और दशेरी की एक संकर किस्म है, जो असाधारण रूप से मीठे स्वाद के साथ और जून से जुलाई तक फसल के लिए तैयार है।

मालदा

मालदा आम पश्चिम बंगाल में मालदा जिले का सबसे उल्लेखनीय उत्पाद है और आम की विशेष किस्म को फाजली के रूप में जाना जाता है, जो देश के बाहर बहुत लोकप्रिय है।

मुलगोआ

मूलगोबा आम तमिलनाडु और दक्षिण भारत में आम की एक लोकप्रिय और व्यावसायिक किस्म है, ज्यादातर सलेम, धर्मपुरी और कृष्णगिरि जिलों में होता है।

Rajapuri_Mango

रसपुरी

रसपुरी का आम दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में आम की एक बहुत ही लोकप्रिय किस्म है, खासकर बेंगलुरु, रामनगर, कोलार, चिक्काबल्लापुर में और इसके आसपास उगाया जाता है।

Amrpali_Mango

अन्य लोकप्रिय भारतीय आम की किस्मे है, फाजली, आम्रपाली, लालबाग, ग़ुलाब ख़ास, लक्ष्मंभोग और राजपुरी आम, जो प्रमुख रूप से भारत के विभिन्न राज्यो मे उगाया जाता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




You May Also Like