Mountain Ranges of India – भारत की पर्वत श्रृंखलाएं

भारत में सात प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ हैं जिनकी ऊँचाई 1000 मीटर से अधिक है। भारत में दुनिया की कुछ सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं भी है और इनमे दुनिया की कुछ सबसे ऊंची पहाड़ी सड़कें भी हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत की एक प्रसिद्ध और सबसे बड़ी और ऊँची पर्वत श्रृंखला है जो शेष एशिया को भारत को जोड़ती है, यह पर्वत श्रृंखला भारत में शक्तिशाली नदियों का भी प्राथमिक स्रोत है।

हिमालय

हिमालय की पर्वत श्रेणियां ऊंचे ऊंचे देवदार एवं चीड़ के पेड़ों से भरा है, इस पर्वत श्रृंखला मे मुख्य रूप से चार समानांतर श्रेणियां है, महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक तथा परा हिमालय जिसमे कराकोरम तथा कैलाश श्रेणियाँ शामिल है!

हिमालय पर्वत श्रेणियां भारत के कुछ महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलो का घर है, जिनमे बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, कैलाश मानसरोवर तथा अमरनाथ प्रमुख हैं।

पश्चिमी घाट

पश्चिमी घाट जिसे सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला भी कहते है और विश्‍व में जैविकीय विवधता के लिए यह बहुत महत्‍वपूर्ण है! यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से शुरू होती हुई सुदूर दक्षिण मे कन्याकुमारी तक जा कर समाप्त हो जाती है।

पश्चिमी घाट कई पर्वतीय मालाओ, पहाड़ी, श्रेणी एवं शिखरो का घर भी है जिनमे जैव संरक्षित क्षेत्र और 13 राष्ट्रीय उद्यान है! पश्चिमी घाट उत्तर पश्चिमी तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ों पर पूर्वी घाट से मिलते हैं।

विन्ध्याचल

विंध्याचल पर्वत श्रृंखला भारत के मध्य से होते हुए गंगा नदी तक जाती है और जो दक्षिण से आती हुई हवाओं को रोकती है! सदभावना शिखर विध्यांचल पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊॅची चोटी है और तो और केमुर श्रेणी भी इसी का हिस्सा मानी जाती है!

अरावली

अरावली पर्वतमाला एक प्राचीनतम पर्वत है और संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला भी है जिसका विस्तार राजस्थान से गुजरात और दिल्ली तक है. अरावली पर्वत श्रंखला की सर्वोच्च शिखर या चोटी गुरुशिखर है और इस श्रंखला पर कई बड़े बड़े किले बने हुए है!

सतपुड़ा

सतपुड़ा पर्वतश्रेणी मुख्यत: ग्रेनाइट एवं बेसाल्ट चट्टानों से निर्मित है और यह पवित्र नर्मदा एवं ताप्ती नदियो की दरार घाटियों के बीच की पहाड़ी है, धूपगढ़ सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी है और यह श्रंखला सघन वन से भरी हुई है और बाघो की एक बड़ी आबादी का घर है!

पूर्वी घाट

पूर्वी घाट पर्वत श्रृंखला एक निरंतर श्रेणी नहीं है, यह उत्तरी ओडिशा से शुरू होकर तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ों पर पश्चिमी घाट से मिलते है यह पर्वत श्रृंखलाएं बंगाल की खाड़ी के समानांतर चलती हैं तथा पश्चिमी घाटों की तुलना में पुराने हैं!

पूर्वांचल

पूर्वांचल भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में महान हिमालय पर्वत का विस्तार है जो असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम राज्यों को कवर करती है तथा इनमे पटकाई की पहाड़ी श्रृंखलाएं भी शामिल है!

भारत की पर्वतमाला, चोटी, शिखर और पहाड़ियाँ

इन पहाड़ियों में असाधारण प्राकृतिक सुंदरता के क्षेत्र, झरने और कई प्रजातियों के औषधीय पौधे, सुंदर पक्षी, अद्वितीय सरीसृप और जंगली जानवर शामिल हैं।

शिवालिक

शिवालिक पहाड़ियाँ बाहरी हिमालय की एक पर्वत श्रृंखला है तथा भौगोलिक रूप से हिमालय पर्वत का युवा भाग है यह कच्चे पत्थरों का समूह है!

कंचनजंघा चोटी

कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है, जो सिक्किम व नेपाल की सीमा को छूने वाले भारतीय हिमालय पर्वत श्रेणी का एक हिस्सा है।

नन्दा देवी पर्वत

नन्दा देवी भारत की दूसरी सर्वोच्च चोटी है जो हिमालय पर्वत शृंखला में उत्तराखण्ड राज्य मे स्थित है और संपूर्ण रूप से भारत मे स्थित है!

अनामुडी शिखर

अनामुडी पश्चिमी घाटों का सबसे ऊँचा शिखर है, जो केरल राज्य में 2,695 मीटर (8,842 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। अनामुडी दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी और भारत में हिमालय-काराकोरम पर्वत श्रृंखला के बाहर की भी सबसे ऊँची चोटी है!

अन्नामलाई पहाड़ियाँ

अन्नामलाई की पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट पर्वत का हिस्सा है और यहा की पहाड़ी श्रृंखलाओं में सबसे ऊंची पहाड़ी अनामुदी है जो की दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी भी है।

नीलगिरि पर्वतमाला

नीलगिरि पर्वतमाला भी पश्चिमी घाट का हिस्सा है और यहां की सबसे ऊंची चोटी डोड्डाबेट्टा है, नीलगिरि पर्वत श्रृंखला क्षेत्र में बहुत से पर्वतीय स्थल हैं जो इसे उपयुक्त पर्यटन केंद्र बनाते हैं।

गारो खासी जयंतिया पहाड़ियाँ

गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियाँ मेघालय राज्य में स्थित पटकाई श्रेणी की तीन प्रमुख पहाड़ियाँ हैं। पहाड़ों का समूह वनस्पतियों और जीवों में बेहद समृद्ध है और भारत में सबसे ऊंचे झरनों के साथ-साथ धरती चेरापूंजी और पास के मावसिनराम पर सबसे शानदार झरने हैं। वनस्पतियों और जीवों की अनूठी रेंज मेघालय के प्रकृतिवादियों और फोटोग्राफरों को आकर्षित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




You May Also Like