Birds of India – भारत मे शीर्ष के 20 सबसे सुंदर पक्षी

भारत में अलग अलग प्रजातियों के पक्षी मिलते है इनमे से ज्यादातर पक्षी भारत के मूल निवासी है एवं कुछ विशेष मौसम में आते है! आइए जानते है भारत मे पाए जाने वाले शीर्ष के 20 सबसे सुंदर पक्षी और उनके बारे मे कुछ रोचक जानकारी!

दूधराज – Asian Paradise Flycatcher

Asian-Paradise-Flycatcher

दूधराज और एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर एक अद्भुत एवम् प्रभावशाली मध्यम आकार का पक्षी है जो पूरे भारत में पाया जाता है। दूधराज की एक लंबी और प्रभावशाली पूंछ होती है और यह मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी है.

नवरंग – Indian Pitta

Indian-Pitta

नवरंग एक बहुत ही रंगीन एवं शर्मीली पक्षी है जो की भारतीय उपमहाद्वीप का मूल निवासी है. यह प्रायः जंगल मे छिपे हुए होते है और अपने विशिष्ट आवाज़ जो सुबह और शाम को सुना जा सकता है के लिए जाने जाते है.

छोटा राम चिरैया – Oriental Dwarf Kingfisher

Oriental-dwarf-kingfisher

छोटा किलकिला और राम चिरैया के नाम से जाने वाला यह सुंदर पक्षी अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप में स्थाई रूप से पाया जाता है, यह एक छोटा, लाल और पीला किंगफिशर है जिसे मराठी मे तिबोटी खंड्या कहते है!

लाल सिर वाला ट्रोगन पक्षी – Red Headed Trogon

Red-Headed-Trogon

लाल सिर वाला ट्रोगन पक्षी प्रायः भारतीय उपमहाद्वीप में अधिकांश जगहो पर पाया जाता है, हिमालयी तलहटी के घने जंगलों से ले कर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के मिश्रित बांस के जंगलों तक, पूर्वोत्तर भारत में काफी आम है.

हिमालयी मोनाल – Himalayan Monal

Himalayan_Monal

हिमालयी मोनल तीतर परिवार का एक अति सुंदर पक्षी है जो भारत में हिमालय के पहाड़ो मे 8 से 15 हजार फिट की ऊँचाई पर पाया जाता है, यह उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है!

आग पूछ सूर्य पक्षी – Fire Tailed Sunbird

Fire-tailed-Sunbird

आग पूछ सूर्य पक्षी को शक्कर खोरा या फूलसुंघनी भी कहते है. यह पक्षी मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्सों में पाया जाता है और इसके प्राकृतिक आवास हिमालय के समशीतोष्ण जंगल है!

नीलगिरी फ्लाईकैचर – Nilgiri Flycatcher

Nilgiri-Flycatcher

नीलगिरी फ्लाईकैचर दक्षिणी भारत की पहाड़ियों में बहुत ही सीमित छेत्र मे पाई जाती है एवं वेर्डीतेर फ्लाईकैचर के समान दिखती है! यह छोटा और कुछ हद तक लंबी पूंछ वाली फ्लाईकैचर बहुत ही आकर्षक होता है जिसके पूंछ और पंख नीले होते है!

भारतीय मोर – Indian Peafowl

peafowl-in-Kanha

भारतीय मोर एक बड़ा और चमकदार रंगीन पक्षी है जो की भारत की राष्ट्रीय पक्षी भी है और जो अपने खूबसूरत पंखों की लिए जाना जाता है! यह कार्तिक भगवान का वाहन है और संस्कृत में मयूर के रूप में जाना जाता है!

सारस – Sarus Crane

Sarus_crane_Panna

सारस पक्षी भारतीय उपमहाद्वीप के कुछ हिस्सों में ही अब पाया जाता है, यह विश्व का सबसे विशाल उड़ने वाला पक्षी भी है जो की मुख्यतः गंगा के मैदानी भागों और भारत के उत्तरी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं।

लाल तीतर – Satyr Tragopan

Satyr-Tragopan

लाल रंग वाला यह पक्षी तीतर प्रजाति के पक्षी है जो की भारत के हिमालयी इलाक़ो में पाया जाता है, गर्मियों में 8,000 से 14,000 फीट और सर्दियों में 6,000 फीट की उचाई पर!

आग पूंछ म्यज़ॉर्निस – Fire Tailed Myzornis

Fire-Tailed-Myzornis

आग पूंछ म्यज़ॉर्निस पक्षी भूटान, चीन और भारत में पाया जाता है, यह सिक्किम और अरुणाचल हिमालय के ऊपरी किनारे में पाई जाने वाली बहुत ही सुंदर पक्षी है!

लम्बी पूछ ब्रॉडबिल – Long Tailed Broadbill

Long-tailed broadbill

लम्बी पूछ वाला ब्रॉडबिल पक्षी चमकदार और रंगीन होते हैं जो अपने विस्तृत चोच और आवाज़ के द्वारा आसनी से पहचाने जा सकते है! हिमालय से लेकर भारत के माध्यम से पूर्व तक पाया जाता है और यह जंगल पक्षी जो कीड़े पर ही निर्भर रहता है!

मलाबार विसलिंग थ्रश – Malabar Whistling Thrush

Malabar-whistling-thrush

मलाबार विसलिंग थ्रश पक्षी को सिटी बजाने वाले स्कूल के लड़के के भी नाम से जाना जाता है, यह प्रजाति पश्चिमी घाटों और प्रायद्वीपीय भारत की संबंधित पहाड़ियों में निवासी करती है!

नीलपंख तोता – Blue Winged Parakeet

Malabar_parakeet

नीले पँखो वाला यह तोता या सुग्गा दक्षिणी भारत के पश्चिमी घाटों का मूल निवासी है, लंबी नीली पूंछ और आख़िर मे पीले रंग एक धब्बा, काले सिर के साथ, हरे पंख और लाल चोच इसे भारत देश का एक सुंदर खग बनती है!

हळद्या – Indian Golden Oriole

Yellow_Oriole_India

हळद्या पक्षी भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य एशिया में पाया जाता है, यह आंशिक प्रवासी है और सर्दियों मे दक्षिणी एवं उत्तरी भारत में रहती है! हळद्या अधिक पीली और पूंछ में हल्का पीला और चोच में लाल रंग की एक पैल छाया होती है!

हुदहुद – Hoopoe

Hoopoe-bird

हुदहुद पक्षी आम तौर पे बहुत सारे स्थानों पर पाया जाता है, यह अपने रंगों, चोंच और सिर पर पंखों के मुकुट से आसानी से पहचाना जाता है!

विशाल धनेश – Great Hornbill

Great_Indian_Hornbill

महान भारतीय धनेश या विशाल धनेश एक वानस्पतिक पक्षी है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। इसके प्रभावशाली आकार और रंग ने कई जनजातीय संस्कृतियों और अनुष्ठानों में इसे महत्वपूर्ण बना दिया है।

कठफोड़वा – Black Rumped Flameback Woodpecker

Common-Flameback-woodpecker

सोनपीठ वाला कठफोड़वा पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से पाया जाता है और कुछ जगहो पर बहुत आसानी से देखने को मिलता है जैसे की मध्य प्रदेश और केरल के जंगलो मे!

नीली पूछ पतेना – Blue Tailed Bee Eater

Rainbow-Bee-eater

नीली पूछ पतेना पक्षी अपने रंग-बिरंगे पँखो, पतली काया और लम्बी दुमों से पहचानी जाती है, इसकी अधिकांश जातियाँ अफ़्रीका और एशिया में पाई जाती हैं!

नीलकंठ – Indian Roller

Indian_Roller_Tadoba

नीलकंठ पक्षी एक बहुत ही सुंदर भारतीय पक्षी जो उष्णकटिबन्धीय दक्षिणी एशिया के जंगलो से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप के खुले मैदान मे मिलते है, इसे सड़क के किनारे पेड़ो पर बहुत आम तौर पर देखा जाता है तथा आमतौर पर खुले घास के मैदान और वन आवास में देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




You May Also Like