Wonders of Incredible India भारत के ऐतिहासिक चमत्कार

भारत असीमित चमत्कारों की धरती है,जहाँ आश्चर्यचकित कर देने वाले ऐतिहासिक स्थल , दुनिया का सातवाँ अजूबा,अद्भुत घाटियां ,लोनार झील,लिविंग रुट पुल, महाबलीपुरम  बैलेंसिंग रॉक,लद्दाक में मैगनेट हिल तथा प्राकृतिक सौंदर्यता है। भारत देश विभिन्नताओं से भी भरा हुआ है यहाँ कुछ प्राकृतिक स्थल ज्ञात है वही कुछ बहुत खास तो है पर अज्ञात है, जिनमे से कुछ इस प्रकार है:

झूलता खम्बा, आंध्र प्रदेश

Haging-pillar-in-lepakshi

आँध्रप्रदेश के लेपाक्षी में एक झूलता हुआ खम्भा है जो जमीन पर कभी भी नहीं टिका है यह भारत के  विभिन्न आश्चर्यो में से एक है,लेपाक्षी में नंदी बैल की सबसे बड़ी अखंड मूर्ति है तथा  सात सिर वाले सांप द्वारा अछादित शिवलिंग और भगवान हनुमान की विशालकाय पदचिह्न भी है।

मारावंथे गांव, कर्नाटक

Karwar-To-Kozhikode-NH17

मारावंथे गांव कर्नाटक मे स्थित एक अद्भुत जगह है जहाँ अरब सागर के समुद्र तट और सौपर्णिका नदी के बीच एक सुंदर सड़क है, भारत के शानदार दृश्यों में यह अपनी एक अलग ही अनोखी छवि बनता है। मारावंथे  इस सड़क को  राष्ट्रीय राजमार्ग 17 के नाम से भी जाना जाता है यह तट कर्नाटक के सबसे सुंदर समुद्र तट से एक है। यह पर्यटन और आकर्षण की दृष्टि से विशेष महत्त्व रखता है !

 रानी की वाव,  गुजरात

Rani_ki_vav

हाल ही में विश्व विरासत स्थल की सूची में पाटन के पास सरस्वती नदी के तट पर स्थित रानी की बावडी को शामिल किया गया है। यह सबसे पुरानी और भव्य बावड़ी है यह भारत के  प्राचीन शानदार भूमिगत संरचनाओं का अदभुद उदाहरण है!

 सेंट मैरी द्वीप, कर्नाटक

St_Mary's_Island_rocks

सेंट मैरी द्वीप को नारियल द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, कर्नाटक राज्य में चार भूवैज्ञानिक स्मारकों में से एक है. मालपे केअरब सागर तट में स्थित यह द्वीप भू-पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है तथा एक बहुत की खास तरह के पत्थरो के लिए भी जाना जाता है!

 गंडिकोटा घाटी, आंध्र प्रदेश

Gandikota-Gorge

गंडिकोटा घाटी भारत के धुंधले पड़े हुए ग्रांड कैन्यन में से एक है यह आंध्र प्रदेश में पेन्नार नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। गंडिकोटा का किला दक्षिण भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है और यहाँ माधव और रंगनाथ के दो प्राचीन मंदिर भी है 

लिंगाना शिखर, महाराष्ट्र

Lingana-Pinnacle

लिंगाना शिखर सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला के उच्चतम बिंदु में से एक है ,यह शिखर रायगढ़ जिले में स्थित है, रायगढ़ और तोरणा के बीच, महाकाय लिंगाना शिखर शिवलिंग के आकार के जैसा दिखता है।

 कुम्भलगढ़ दीवार, राजस्थान

kumbhalgarh-fort-wall

कुम्भलगढ़ किले की महान दीवार को भारत की महान दीवार के रूप में जाना जाता है, यह दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। कुम्भलगढ़ का किला राज्य का दूसरा सबसे बड़ा किला है तथा  यह राजस्थान के पहाड़ी किलों में शामिल है.

सिजु जल गुफा, मेघालय

Siju-Water-Cave

सिजु जल गुफा चमगादडो के लिए प्रसिद्ध है, मेघालय में स्थित है यह गुफा भूमिगत पानी के लिए भी जनि जाती है। यह भारत की तीसरी सबसे लंबी गुफा है यह गुफा कुछ विशेष   प्रजातियों का घर भी है जैसे बिच्छू,साँप और अन्य कीड़े मकोडे.

सवणदुर्गा टीला, कर्नाटक

Savandurga-hill-Rock

भारत में सावनदुर्ग हिल बैंगलोर के पास स्थित है और एशिया में सबसे बड़ी पत्थर की पहाड़ी है इस पहाड़ी पर बुलबुल, गिद्ध,भालू और तेंदुए सहित अन्य जंगली जानवर रहते है! सवणदुर्गा टीला ट्रेकिंग और सप्ताहांत के लिए सबसे अच्छी जगह है!

निघोज गड्ढे, महाराष्ट्र

Nighoj_potholes

पुणे के पास निघोज नदी में गड्ढे पाये जाते है यह लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तक फैले हुए है, ये गड्ढे भूविज्ञानं का अद्भुत चमत्कार है साथ ही यह एशिया के सबसे बड़ी प्राकृतिक गड्ढे हैं, निघोज के निकट में  यहाँ पर मालगंगा मंदिर प्रसिद्ध है!

महबत मक़बरा, गुजरात

Mahabat-Maqbara

महबत मकबरा भारत के आश्चर्यजनक समाधियों से एक है तथा यह गुजरात के शानदार स्मारको में से भी एक है। नवाब महबत की यह समाधि एकांत में है जहां अब लोग नहीं रहते है, यह भारत के एकांत स्थानो में से एक है।   

 चांदीपुर तट, ओडिसा

Chandipur-Odisha

ओडिसा में चांदीपुर समुद्र तट में ज्वार-भाटा के दौरान तट के साथ लुका -छिपी होती रहती है उड़ीसा का यह समुद्र तट एक अनोखी खोज है, पानी भाटा के दौरान 1 से 4 किलोमीटर की दूरी तक आता है। चांदीपुर समुद्र तट पर यह परिवर्तन हर उच्च और निम्न ज्वार के साथ गायब हो जाता है।

 सांभर झील, राजस्थान

Sambhar_salt_lake

 सांभर झील राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 में जयपुर शहर के पास स्थित है। भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारी झीलों में से एक है, सांभर झीलआर्द्रभूमि है यह अंतरराष्ट्रीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और सांभर झील प्रवासी पक्षी राजहंस के लिए प्रसिद्ध है 

यागंती नंदी, आंध्र प्रदेश

yaganti-temple-Nandi

यागंती नंदी की प्रतिमा अविश्वसनीय भारत के कम ज्ञात आश्चर्यों में से एक है ,यह नंदी मूर्ति लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पुष्टि की है कि नंदी प्रतिमा बढ़ रहा है, यागंति नंदी प्रतिमा दक्षिण भारत में नंदी की सबसे ऊंची प्रतिमा से एक है।

 फुकतल मठ,  लद्दाख

Phugtal-Monastery

 पुटकल मठ लद्दाख के हिमालय क्षेत्र में जांस्कर रेंज में स्थित है,यह मठ एक प्राकृतिक गुफा के आसपास बनाया गया है। फुकतल गोम्पा बौद्ध मठ सर्दियों  के मौसम के दौरान बर्फ की चादर ओढे रहता है! फुकतल मठ तक पैदल, गदहे और खच्चरों के द्वारा ही पंहुचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




You May Also Like